फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया का हाल: सीएचसी कर्मियों में मारपीट, ओपीडी में मची भगदड़

Fri, 05 Aug 2022 10:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।

सार

सीएमओ ने देवेंद्र सिंह का तबादला कर दिया था। उनका रुद्रपुर में ट्रांसफर दोबारा हुआ है। एक माह पहले वह गौरीबाजार से आए हैं। सीएचसी के अधीक्षक डॉ. दिनेश यादव ने कहा कि अस्पताल में दो कर्मचारियों में मारपीट हो गई थी। दोनों की रिपोर्ट सीएमओ कार्यालय को भेजी जा रही है।
विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मारपीट में घायल कर्मचारी और लैब में बिखरा सामान। - फोटो : DEORIA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवरिया जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बृहस्पतिवार की दोपहर कर्मचारियों ने आपस में मारपीट की। लैब टेक्नीशियन को इंजेक्शन से मारकर लहूलुहान कर दिया। इससे ओपीडी में अफरातफरी मच गई। दो सप्ताह पहले भी दोनों कर्मचारियों में मारपीट हुई थी। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


सामुदायिक स्वास्थ्य में दो सप्ताह से अराजकता का माहौल है। कर्मचारियों की गुटबाजी से मरीजों को परेशानी उठानी पड़ रही है। बृहस्पतिवार की दोपहर एचआईवी परीक्षण में तैनात एलटी सुरेंद्र शुक्ला कार्य कर रहे थे। आरोप है कि इस दौरान अस्पताल का एक कर्मचारी चार युवकों के साथ पहुंचा और बवाल करने लगा।

दवा वितरण केंद्र के सामने मारपीट शुरू हो गई। कर्मचारियों को मारपीट करता देख लोग बाहर निकल आए। युवक ने सुरेंद्र शुक्ला के पेट में इंजेक्शन से कई वार कर लहूलुहान कर दिया। अन्य कर्मचारियों के जुटने पर बवाल कर रहे लोग फरार हो गए। इस दौरान करीब एक घंटे तक ओपीडी में अफरातफरी मची रही। आपसी रंजिश में कर्मचारियों में दो गुट बन गए हैं।
विज्ञापन


इसके पहले भी एलटी सुरेंद्र शुक्ला और देवेंद्र सिंह में मारपीट हुई थी। सीएमओ ने देवेंद्र सिंह का तबादला कर दिया था। उनका रुद्रपुर में ट्रांसफर दोबारा हुआ है। एक माह पहले वह गौरीबाजार से आए हैं। सीएचसी के अधीक्षक डॉ. दिनेश यादव ने कहा कि अस्पताल में दो कर्मचारियों में मारपीट हो गई थी। दोनों की रिपोर्ट सीएमओ कार्यालय को भेजी जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें