फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पानी में डूबने से हुई थी रामाश्रय की मौत

Thu, 23 Oct 2025 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भटनी। क्षेत्र के छपिया जयदेव गांव निवासी रामाश्रय प्रसाद की मौत पानी में डूबने से हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई है। सोमवार को उनका शव गांव के बाहर पानी भरे धान के खेत में मिला था।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक भटनी थाना क्षेत्र के छपिया जयदेव गांव निवासी रामाश्रय प्रसाद मजदूरी कर परिजनों का भरण पोषण करते थे। परिजनों ने बताया कि रामाश्रय करीब एक सप्ताह पूर्व दिल्ली जाने की बात कहकर घर से निकले थे। इसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल रहा था।
इसी बीच सोमवार को ग्रामीणों ने पानी लगे धान के खेत में शव देखा तो पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। जांच में शव की शिनाख्त रामाश्रय प्रसाद निवासी छपिया जयदेव के रूप में किया गया था।
विज्ञापन

शव मिलने के बाद गांव और क्षेत्र में लोग तरह -तरह के चर्चा कर रहे थे। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अब यह स्पष्ट हो गया है कि रामाश्रय की मौत पानी में डूबने से हुई थी। पुलिस ने कहा कि प्रारंभिक जांच में किसी तरह की चोट या संघर्ष के निशान नहीं पाए गए हैं।
हालांकि, परिजनों के बयान और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी अंशुमन श्रीवास्तव ने बताया कि रामाश्रय की मौत पानी में डूबने से हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें