फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: रमजान इबादत, सब्र और रहमत का महीना

Thu, 05 Mar 2026 11:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
पकहा में रमजान हुआ कार्यक्रम।
विज्ञापन
बघौचघाट। क्षेत्र के पकहां स्थित रजा जामा मस्जिद में रमजान के पवित्र महीने में गुरुवार को नमाज-ए-तरावीह के दौरान कुरआन मजीद की तकमील के अवसर पर एक रूहानी और मुबारक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में नमाजी और क्षेत्र के लोग उपस्थित रहे। उन्होंने अल्लाह का शुक्र अदा किया।
विज्ञापन

नमाज-ए-तरावीह में कुरआन मजीद मुकम्मल होने पर हजरत हाफिज ओवैस रजा इदरी साहब को फूलों की माला पहनाकर सम्मानित किया गया और उन्हें मुबारकबाद दी गई। कार्यक्रम की शुरुआत हाफिज शुऐब रजा ने कुरआन करीम की तिलावत से की। इसके बाद अपनी खूबसूरत आवाज के लिए मशहूर कारी शुऐब रजा सलीमपुरी ने नात व मनकबत पेश कर माहौल को रूहानी बना दिया।
इस दौरान मौलाना अब्दुल कय्यूम निजामी ने अपने संबोधन में कुरआन मजीद की अहमियत और रमजान के महीने में उसकी तिलावत की फजीलत पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि रमजान का महीना इबादत, सब्र और रहमत का महीना है, जिसमें कुरआन की तिलावत का विशेष महत्व है।
विज्ञापन

मस्जिद के इमाम हजरत मौलाना अनीसुर्रहमान साहब ने मुल्क और मिल्लत की सलामती के लिए विशेष दुआ कराई। कार्यक्रम के अंत में सलातो-सलाम पढ़ा गया तथा नमाजियों के बीच मिठाई बांटी गई। साथ ही हाफिज-ए-कुरआन और मस्जिद से जुड़े जिम्मेदार लोगों की सेवाओं की सराहना भी की गई।
इस दौरान मस्जिद के खजांची मुमताज खान, नूर आजम, मकसूद, कारी सज्जाद, सेक्रेटरी वकील अंसारी, इकबाल नूरी, मुसाफिर, अब्दुल रज्जाक, फूल मोहम्मद, अली शेर, जमन, राजू, सिराजुल हक, सफीउल्लाह, असगर, शमीम, तालीम आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें