फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: राम वनगमन ने दर्शकों को किया भावुक

Sun, 18 Oct 2026 02:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज। नगर के थाना रोड स्थित पुलिस चौकी के पास अयोध्या की हनुमान आदर्श रामलीला समिति की ओर से रामलीला का मंचन किया जा रहा है। शनिवार को राम वनगमन की लीला का भावपूर्ण मंचन हुआ। माता-पिता की आज्ञा का पालन करते हुए प्रभु श्रीराम के सीता और लक्ष्मण के साथ वन जाने का दृश्य देख दर्शक भावुक हो उठे।
विज्ञापन

लीला की शुरुआत प्रभु श्रीराम की झांकी की आरती से हुई। इसके बाद राम के राज्याभिषेक की तैयारियां दिखाई गईं। नगर को तोरण-पताकाओं से सजाया जाता है। दासी मंथरा को जब राम के राज्याभिषेक की जानकारी मिलती है तो वह रानी कैकेयी को भड़काती है। उसके बहकावे में आकर कैकेयी कोपभवन में चली जाती हैं।
राजा दशरथ के पूछने पर कैकेयी देवासुर संग्राम में दिए गए दो वरदान मांगती हैं। इनमें भरत के लिए राजगद्दी और राम के लिए 14 वर्ष का वनवास शामिल होता है। यह सुनकर राजा दशरथमूर्छित हो जाते हैं। पिता की आज्ञा मानकर श्रीराम वन जाने की तैयारी करते हैं। नगरवासी उन्हें रोकने का प्रयास करते हैं मगर वह वन के लिए प्रस्थान कर जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान शिवसहाय बरनवाल, मनोज गुप्त, रामकेश्वर जायसवाल, प्रदीप कुमार, सुदामा वर्मा, अनिल बरनवाल, संतोष वर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें