सुरौली में निकाली गई कलश यात्रा में शामिल लोग। संवाद
पैकौली। सदर विकास खंड के सुरौली में मंगलवार को काली माता मंदिर के प्रांगण से कलश यात्रा के साथ नौ दिवसीय महाविद्या महायज्ञ एवं श्रीराम कथा का शुभारंभ हुआ। काली माता मंदिर परिसर में विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने पूजन कराकर कलश यात्रा का आरंभ कराया।
कलश यात्रा के दौरान जय श्रीराम और मां काली के जयघोष गूंज रहे थे। हाथी के उपर भव्य केशरिया पताका लहरा रहा था। कलश यात्रा का शुभारंभ आचार्य त्रिभुनेश तिवारी और सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने विधि विधान से पूजन कराकर किया। इस दौरान अरविंद शाही, बलराम यादव, चंद्र मोहन शाही, राजन सोनकर आदि मौजूद रहे।