फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामजानकी मार्ग चौड़ीकरण : कपरवार में सर्विस लेन बनाने पर बनी सहमति

Thu, 14 May 2026 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बरहज। अयोध्या से जनकपुर को जोड़ने वाले रामजानकी मार्ग पर चौड़ीकरण कार्य कराया जा रहा है। कपरवार स्थित उग्रसेन पुल से कुंडौली और मेहरौना बॉर्डर तक सड़क निर्माण कार्य में बनाए गए डीपीआर में खामियां सामने आ रही हैं। इसे लेकर उच्च न्यायालय में याचिका दाखिल की गई है।
बुधवार को प्राथमिक विद्यालय कपरवार और कुरह परसियां में एनएचएआई की टीम ने प्रशासनिक अधिकारियों और ग्रामीणों के साथ बैठक की। घंटों चली बैठक में कपरवार में साढ़े पांच मीटर चौड़ी सर्विस लेन बनाने पर सहमति बनी। हालांकि, कुछ लोग इसका विरोध भी कर रहे थे।
विज्ञापन

उच्च न्यायालय में सर्विस लेन को लेकर कपरवार निवासी हर्ष मणि त्रिपाठी ने याचिका दाखिल की है। इसी क्रम में एसडीएम हरिशंकर लाल, तहसीलदार अरुण कुमार के अलावा एनएच के अधिकारियों और ग्रामीणों के बीच खुली बैठक की गई। लोगों ने सड़क की डिजाइन में बड़े पैमाने पर अनदेखी किया जाना बताया। नाले से गांव के जलनिकासी की अड़चनों के साथ आवागमन में दिक्कत पेश होना बताया गया, जबकि लोगों ने नाला पार कर आने-जाने में लोगों को हो रही समस्या को बताया।
लोगों ने सर्विस रोड, पैदल मार्ग, चौराहों पर बस स्टॉप आदि न बनाए जाने की शिकायत करते हुए मार्ग को दुर्घटनाग्रस्त सड़क बताया। लोगों ने कहा कि सड़क बने, लेकिन लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए निर्माण कार्य कराया जाए। अधिकारियों और ग्रामीणों के बीच हुए घंटों बैठक के बाद सर्विस लेन बनाए जाने पर सहमति बन सकी।
मौके पर पीईयू मोर्थ के पीडी नुसरतउल्ला खां, सहायक अभियंता सुमित सिंह, रोड सेफ्टी ऑफिसर महेश चंद्र गोयल, अरविंद श्रीवास्तव, रजनीकांत, सुनील कुमार, योगेंद्र कुमार, ज्याेति स्वरूप, प्रहलाद गुप्त, चिंटू सिंह, गंगा प्रसाद पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

मोहल्ले में जाने के लिए सड़क पर खड़ी करनी पड़ रही हैं गाड़ियां, दुर्घटना बाहुल्य है कपरवार : बरहज संवाद के अनुसार अयोध्या से जनकपुर को जोड़ने वाले रामजानकी मार्ग पर भारत श्रृंखला माला के तहत एनएच 227ए की ओर से चौड़ीकरण कार्य कराया जा रहा है। लोगों के अनुसार जिम्मेदारों द्वारा मानक के विपरीत कराये जा रहे कार्य से चौराहे की स्थिति और भी दयनीय हो गई है। लोगों का कहना है कि सड़क और नाला निर्माण से मोहल्ले में जाने के लिए सबको एक बार सोचना पड़ता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें