फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम जानकी मार्ग : किसानों के मुआवजे का फंसा पेच, वीडियो वायरल

Wed, 08 Oct 2025 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बरहज। भारत शृंखला माला के तहत अयोध्या से जनकपुर तक रामजानकी मार्ग पर एनएच 227 ए की ओर से चौड़ीकरण कार्य कराया जा रहा है। बरहज में विभाग तेजी से कार्य करा रहा है, जबकि कुंडौली में सड़क निर्माण कार्य में मंडी समिति की जमीन और कुछ काश्तकारों के मुआवजे का पेच फंसा हुआ है। जहां सोशल प्लेटफार्म पर कर्मचारियाें से कुछ लोगों के बहस का वीडियो वायरल हो रहा है। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी इस वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। बड़हलगंज से कपरवार उग्रसेन सेतु और कुंडौली होते हुए मेहरौना बार्डर तक रामजानकी मार्ग चौड़ीकरण कार्य कराया जा रहा है। कपरवार से बेलडॉड और कटइलवा मुक्तिपथ मोड़ तक चौड़ीकरण कार्य तेजी से कराया जा रहा है। वहीं कुंडौली के निकट निर्माण कार्य में अड़चन आ रही है। लोगों के अनुसार रास्ते में मंडी समिति के भवन के शिफ्ट न होने से निर्माण कार्य में काफी बाधायें आ रही हैं। वहीं कुछ किसान भी उचित मुआवजा न मिलने की कवायद कर रहे हैं। वायरल वीडियो में एक व्यक्ति अपने को पॉवरफुल बता रहा है। वह किसी को चेतावनी भी देते देखा जा रहा है।
विज्ञापन

हालांकि कुछ किसानों का कहना है कि जमीन के मुआवजे को लेकर डीएम दिव्या मित्तल से शिकायत की गई है। एसडीएम विपिन कुमार द्विवेदी ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। पता कराता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें