रुद्रपुर। नरायनपुर गांव में चल रही रामलीला में शुक्रवार को रावण वध और श्रीराम के राज्याभिषेक की लीला का मंचन हुआ। इस दौरान रामचरित मानस की चौपाइयों के साथ जय श्रीराम के जयकारे चारों तरफ गूंजते रहे।
कलाकारों ने दिखाया कि श्रीराम के राजा बनाए जाने पर उत्सव का माहौल था। महल में गुरु वशिष्ठ की अगुवाई में ब्राह्म्णों के मंत्रोच्चार के बीच श्रीराम को गद्दी सौंपी गई। इस दौरान गुरुजनों के तिलक लगाने के बाद माताओं ने भी आशीर्वाद दिया। आकाश से देवों ने पुष्प वर्षा कर श्रीराम के राजा बनने पर हर्ष जताया। शनिवार की सुबह गांव में गायत्री महायज्ञ की कलश यात्रा निकाली गई। गांव की महिलाएं सिर पर कलश लेकर शीतल माझा, जगदीशपुर होते हुए बहोरा दलपतपुर नदी के घाट पर पहुंची। विद्वानों ने संकल्प करा कर कलश में जल भराया। नौ दिवसीय गायत्री महायज्ञ के पहले दिन सिर पर कलश लेकर श्रद्धालुओं ने यज्ञ मंडप की परिक्रमा की। इस अवसर पर शशि प्रकाश राव, डॉ. शैलेंद्र राव, ब्रजेश राव, डब्लू सिंह, रामजी राव, भूपेंद्र राव, दीपू, सोनू राव, अभिनव, बड़े आदि उपस्थित रहे।
सर्वेश्वर धाम कोहरा में देवी गीतों पर झूमे लोग
लार। सर्वेश्वर धाम मंदिर कोहरा में देवी जागरण का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक काली प्रसाद और भाजपा नेता जगदीश यादव ने कलाकारों को चुनरी भेट कर किया। कलाकारों ने भगवान शिव और राधा-कृष्ण की झांकी प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया।
गायक कुंदन अकेला ने गणेश वंदना के साथ भजन की शुरुआत की। गायक सुजीत निरमोही ने नीमियां की डाली मइया झूलेली झुलनवा..., तेरे दर पे जो आया खाली शेरावाली तूने भर दी सबकी झोली... आदि गीतों से भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया। बीच-बीच में आलोक महादेव की टीम ने भगवान शिव का तांडव, कृष्ण-सुदामा मित्रता का मंचन और राधा-कृष्ण की झांकी प्रस्तुत कर माहौल को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम का समापन दिलीप मिश्रा ने माता रानी की आरती और प्रसाद वितरण के साथ हुआ। इस दौरान बृजेशधर दुबे, पुनीत शाही, संतोष दुबे, विष्णुकांत तिवारी, चुमन तिवारी, सफायत हुसैन, प्रिंस तिवारी, शम्श मेराज, नीतेश मिश्र, आशीष तिवारी, प्रेम तिवारी, बीरबल यादव, करन यादव, अशोक यादव, युगुल किशोर तिवारी, मुक्तेश्वरनाथ तिवारी, मणिंद्र तिवारी, बृजकिशोर मिश्र, रिंकल तिवारी, संजय कुशवाहा, चंद्रभूषण सिंह, अखिलेश्वर सिंह आदि मौजूद रहे।
बसंतपुर में टला विवाद
देवरिया। रामपुर कारखाना के बसंतपुर गांव में शुक्रवार को मूर्ति विसर्जन के दौरान दो पक्षों में तनाव हो गया। लोगों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए विवाद होने से बचा लिया। एक समुदाय का आरोप है कि रास्ते में एक मस्जिद पर कुछ लोगों ने अबीर फेंक दिया। जबकि प्रतिमा ले जाने वाले पक्ष के लोगों का कहना है कि किसी ने अबीर नहीं फेंका। माहौल बिगाड़ने की यह साजिश है। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। संवेदनशील गांव होने की वजह से पहले से ही यहां पुलिस मौजूद थी। सख्ती दिखाकर मामला शांत कराया और प्रतिमा विसर्जन के लिए आगे बढ़वाया।
फोटो समाचार.......
प्रियंका के गीतों से भक्तिमय हुआ माहौल
बघौचघाट। पथरदेवा कस्बे में शुक्रवार की रात आयोजित जागरण में भजन गायिका प्रियंका पांडेय ने भक्ति गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम में समां बांध दिया। देवी गीतों पर पूरी रात श्रोता झूमते रहे। भ्रूण हत्या पर जागरूकता करने वाली गीत ने लोगों को भावुक कर दिया। कार्यक्रम में शिव तांडव, मां दुर्गा जी, गणेश, राधा-कृष्ण आदि झांकी देख दर्शक काफी उत्साहित हुए। कलाकारों को अजय मद्धेशिश ने चुनरी ओढ़ा कर सम्मानित किया। इस दौरान विजय मद्धेशिया, रामलक्षन, मान सिंह पटेल, प्रमोद चौबे, धर्मवीर, सुनील, नन्हे मौजूद रहे।
कन्या पूजन और भंडारे में उमड़े लोग
देवरिया। शहर के मालवीय रोड पर रोटरेक्ट क्लब की ओर से आयोजित कन्या पूजन व भंडारे में श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा। आर्य समाज मंदिर के सामने धूमधाम से हुए कार्यक्रम में देर रात तक श्रद्धालु प्रसाद पाने के लिए डटे रहे। मुख्य अतिथि सदर विधायक जन्मेजय सिंह व विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह ने संयुक्त रूप से नौ कन्याओं का पूजन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। क्लब की ओर से अतिथियों का सम्मान किया गया। रोटरी क्लब देवरिया सेंट्रल, इनरव्हील क्लब, मारवाड़ी समाज, व्यापार मंडल, सोनार सेवा समिति, स्वर्णकार संघ, बाबा सोमनाथ सेवा समिति सहित अन्य संस्थाओं के लोगों ने भी हिस्सा लिया। इस मौके पर अखिलेंद्र शाही, क्लब के अध्यक्ष प्रभाकर सोनी, अमन बरनवाल, संजय मल्ल, बजरंग मद्धेशिया, मयंक सरावगी, विनोद कश्यप, रजनीश शुक्ल, वाल्मीकि वर्मा, सुदामा वर्मा, पंकज वर्मा, प्रियेश गुप्ता, मनोज सिंह आदि मौजूद रहे। उधर, देवरिया खास साक्षात स्वर्ग देव दर्शन पूजा समारोह की ओर से शनिवार को शहर में शोभायात्रा निकाली। देवी-देवताओं के रूप में बच्चों ने पूरे शहर का भ्रमण किया। जगह-जगह लोगों ने आरती उतारी और फूलों से स्वागत किया।
पालिका अध्यक्ष ने किया सम्मानित
देवरिया। राघव नगर स्थित आदि शक्ति दरबार दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष अमन वर्मा को नगरपालिका चेयरमैन अलका सिंह ने स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि पिछले 33 वर्षों से दुर्गा पूजा समारोह का सफलता पूर्वक आयोजन करके आदि शक्ति दरबार ने पूरे जिले में एक नजीर प्रस्तुत की है। अमन वर्मा ने कहा कि इस वर्ष मेले में आए हुए श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मद्देनजर सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था की गई है। आदिशक्ति दरबार के कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से इस आयोजन को सफल बनाने में तन-मन से सहयोग करते हैं। इस दौरान नवींद्र सिंह, पिंटू सिंह, अजय गिरि, संजय गिरि, अनुपम मिश्र, सौरभ त्रिपाठी, सूरज मिश्र, बिट्टू वर्मा, प्रशांत शर्मा, रोहित, जितेंद्र, ऋषिकांत मणि त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।