खामपार। क्षेत्र के विद्यालयों में शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जागरूकता अभियान तेज हो गया है। शासन के निर्देश पर ‘कोई बच्चा छूटे नहीं’ अभियान के तहत पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय भठवा तिवारी के छात्रों ने रैली निकालकर गांव में भ्रमण किया और अभिभावकों को बच्चों का नामांकन कराने के लिए प्रेरित किया।
इस दौरान गौरव पांडे, वीरेंद्र प्रसाद, विवेक बरनवाल, कामेश्वर गुप्ता, अजीत यादव और जुबेदा सहित अन्य मौजूद रहे। वहीं, कंपोजिट विद्यालय वेलपार पंडित में भी नामांकन बढ़ाने के लिए छात्रों ने रैली निकाली। शिक्षकों व स्टाफ ने अभिभावकों से अपील की कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। इस मौके पर मुकेश तिवारी, चंद्रभूषण चौबे, उषा चौरसिया, नूरजहां, मधुबाला और नितिन झा आदि उपस्थित रहे।