देवरिया। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ की जिला इकाई को निष्क्रियता और शिक्षकों की समस्याओं का समय से निस्तारण नहीं होने के कारण तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है। प्रदेश अध्यक्ष योगेश त्यागी और प्रदेश महामंत्री नरेश कौशिक ने नई व्यवस्था के तहत राकेश कुमार को संयोजक एवं जिलाध्यक्ष तथा विपिन दुबे को सह संयोजक एवं जिला महामंत्री नामित किया है।
विज्ञापन
प्रदेश नेतृत्व ने दोनों पदाधिकारियों को रिक्त विकास खंडों में शीघ्र निर्वाचन कराने और जनपद की विधिवत एवं वैधानिक जिला कार्यकारिणी का गठन कराने की जिम्मेदारी सौंपी है। संवाद