बरहज। नगर के जयनगर स्थित मां विंध्यवासिनी धाम मंदिर परिसर में सोमवार को राष्ट्रीय दिव्यांग एकता मंच के तहसील और ब्लॉक इकाई का गठन किया गया। इसमें राजू विश्वकर्मा को तहसील, जबकि प्रवीण कुमार सैनी को ब्लॉक अध्यक्ष चुना गया। पदाधिकारियों के चुने जाने पर कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है। राष्ट्रीय दिव्यांग एकता मंच के जिलाध्यक्ष अजय कुमार की अध्यक्षता में तहसील और ब्लॉक इकाई के गठन की कार्रवाई शुरु किया गया। सर्वसम्मति से हुए चुनाव में उपेंद्र प्रजापति तहसील उपाध्यक्ष, जान मोहम्मद ब्लॉक महामंत्री, संतोष कुमार सिंह ब्लॉक उपाध्यक्ष, घनश्याम, संजय यादव ब्लॉक सचिव, मुस्तफा, विद्यासागर गुप्त, विश्वजीत कन्नौजिया और चंद्रप्रकाश विश्वकर्मा ब्लॉक महामंत्री चुने गए। संवाद
ࣰ