फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: महिलाओं और छात्राओं को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

Sun, 15 Nov 2026 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा एवं उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए शनिवार को जविभिन्न थाना क्षेत्रों में मिशन शक्ति अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

पुलिस टीमों ने बाजारों, स्कूलों, स्वास्थ्य केंद्रों और सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं व छात्राओं को जागरूक किया। उन्हें सुरक्षा संबंधी हेल्पलाइन नंबरों और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

पुलिस की विज्ञप्ति में बताया गया मिशन शक्ति फेज-6.0 और शक्ति दीदी अभियान के तहत विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। बनकटा थाने की टीम ने अकटही बाजार में महिलाओं को पंफलेट बांटे। टीम में उपनिरीक्षक संतोष कुमार मौर्य, मुख्य आरक्षी विश्राम चौहान, महिला आरक्षी सूर्यकांती शामिल रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें