फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कों पर भर गया बारिश का पानी

Fri, 22 Jul 2016 10:31 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
बारिश के बाद टीचर्स कालोनी में सड़क पर लगा पानी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सलेमपुर। कस्बे में जल निकासी की समस्या बढ़ती जा रही है। लेकिन नगर प्रशासन इसके लिए कोई पहल नहीं कर रहा है। शुक्रवार को हुई बारिश से नगर की सड़कें पानी से  भर गई। इससे दुकानदारों के साथ-साथ नगरवासियों को परेशानियों का सामना करना  पड़ा। लोगों की मानें तो नालियां जाम होने के कारण बारिश से बाजार व मोहल्लों की सड़कें पानी से भर जा रही है।
विज्ञापन


नगर प्रशासन की लापरवाही के कारण नगर की अधिकांश नालियां जाम पड़ी है। हल्की बारिश में भी नालियों का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। लोगों की शिकायत के बाद भी नगर प्रशासन जाम पड़ी नालियों की सफाई नहीं करा रहा है।

दोपहर में करीब एक घंटे तक हुई बारिश से नगर के भगत सिंह मार्ग, आजाद रोड, टीचर्स कालोनी, सलाहाबाद की  सड़कों पर पानी भर गया। इसके अलावा पिपरा नाजिर, परशुरामधाम, हरैया वार्ड  के कई लोगों का घर बारिश के पानी से घिरा हुआ है। नगर प्रशासन अभी तक जल निकासी के लिए कोई इंतजाम नहीं किया गया।
विज्ञापन



नगर के भगत सिंह मार्ग के दुकानदार दीपक वर्मा, रविकांत तिवारी, मंगल पांडेय, प्रिंस वर्मा, राजू  गोयल, बबलू बरनवाल, वृद्घिचन्द्र, नवरत्न वर्मा, संजय पांडेय आदि नगर प्रशासन से जल जमाव से निजात और जाम पड़ी नालियों की सफाई कराने की मांग की है। इस बाबत इओ अवधेश सिंह ने बताया कि नालियों की सफाई के लिए सफाईकर्मियों को निर्देश दिया गया है। जल निकासी की समस्या से निजात के लिए  प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें