फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: हवा के साथ बारिश, गर्मी से राहत

Mon, 04 May 2026 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। क्षेत्र में हवा के साथ रविवार की सुबह हुई झमाझम बारिश से तापमान में गिरावट आई। लगभग डेढ़ घंटे तक हुई बारिश दोपहर करीब 12 बजे के आसपास थम गई।
विज्ञापन

बारिश से मौसम सुहावना हो गया। बारिश के कारण तहसील परिसर में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। जगह-जगह पानी भर जाने से लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
पिछले कई दिनों से क्षेत्र में रुक-रुक कर हो रही बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। इससे जहां एक ओर तापमान में गिरावट आई है, वहीं लोगों को उमस और गर्मी से काफी हद तक निजात मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं किसानों के लिए भी यह फायदेमंद साबित हो रही है। खेतों में नमी बढ़ने से फसलों को लाभ मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
बारिश के कारण तहसील परिसर में पानी लग गया, हालांकि रविवार होने के कारण तहसील बंद थी। इसके चलते कोई खास दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें