मनरेगा की मंशा पर पानी फेर रहा बारिश
सलेमपुर (देवरिया)। जहां सरकार मजदूरों को कोरोना काल में काम उपलब्ध कराने की तैयारी में लगी है, वहीं बरसात सरकार की मंशा पर पानी फेर रहा है। इसके चलते अधिकारियों व कर्मचारियों को ग्राम पंचायतों में मनरेगा में तहत काम कराने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
प्रदेश व केंद्र सरकार प्रवासी मजदूरों को गांव में रोजगार देने के लिए मनरेगा में तेजी से काम कराने का निर्देश दिया है। इसके बाद अधिकारी व कर्मचारी शासन के निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने में लग गए थे। लेकिन लगातार बारिश होने के चलते सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट मनरेगा भी प्रभावित हो गया। इस समय खेत, तालाब व सड़कें पानी से लबालब हैं, जिसके चलते मनरेगा मजदूरों को रोजगार का संकट हो गया है। लार ब्लॉक के अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी प्रकाश सिंह ने बताया कि कार्यक्रम कराए जाने के निर्देश हैं। जिसके लिए सभी कर्मचारियों को निर्देशित किया जा चुका है। गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत लक्ष्य पूर्ण किया जाना है। जिन कर्मचारियों द्वारा उपेक्षित प्रगति नहीं की जा रह उनका जून माह का वेतन और उस किया जा चुका है तथा संबंधित ग्राम सेवकों को नोटिस निर्गत कर दिया गया प्रगति नहीं होने पर कार्रवाई भी की जाएगी। खंड विकास अधिकारी सुधा सिंह ने बताया कि सभी ग्राम पंचायतों में मनरेगा कार्य प्रारंभ कराते हुए अधिक से अधिक मजदूरों को काम उपलब्ध कराए जाने के लिए सभी सचिव, तकनीकी सहायक और रोजगार सेवकों को निर्देशित किया जा चुका है। मनरेगा की समीक्षा प्रतिदिन शासन स्तर से हो रही है। लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों को पानी जारी कर दिया गया है तथा प्रगति नहीं करने पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।