फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से कहीं राहत, कहीं आफत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। जिले में बृहस्पतिवार रात से शुरू हुआ बारिश का क्रम शुक्रवार दोपहर बाद तक चलता रहा। इससे जगह-जगह जलजमाव हो गया। इससे लोगों को आने-जाने में दिक्कत हुई। तापमान गिरने से लोगों को गर्मी से निजात मिली। वहीं किसानों के चेहरे खिल उठे।
किसानों ने धान की नर्सरी की तैयारी शुरू कर दी। कई स्थानों पर बिजली गुल होने से पानी की दिक्कत हुई। बाजार में भी अन्य दिनों की अपेक्षा भीड़भाड़ कम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

सलेमपुर प्रतिनिधि के अनुसार, किसानों ने इस वर्षा को धान की नर्सरी के लिए लाभकारी बताया है। वहीं नगर के चेरो रोड पर सड़क पर पानी जमा हो गया।
जिला कृषि रक्षा अधिकारी रतन शंकर ओझा ने बताया बारिश सभी प्रकार की फसलों के लिए लाभकारी है। गन्ना, मक्का की फसल के अलावा धान की नर्सरी में किसानों को पानी नहीं देना पड़ेगा। आम और लीची आदि फलदार वृक्षों को भी भरपूर फायदा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें