फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बारिश से फसलों को नुकसान, ऊंचाई वाले खेतों में फायदा

Sun, 05 Oct 2025 11:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
गढरामपुर क्षेत्र में बारिश से गिरी गन्ने की फसल,
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रामपुर गढ़। रामपुर क्षेत्र में पिछले दो दिन से लगातार हो रही बारिश से जहां आम जनजीवन प्रभावित हुआ है, वहीं खेतों में खड़ी फसलों पर इसका मिश्रित असर देखने को मिला है। रामपुर गढ़, मुंडेरा, महुआ पाटन, बसंतपुर, महुआ और नारायणपुर सहित आस-पास के कई गांवों में पेड़-पौधे और फसलें नुकसान की चपेट में आ गई हैं।
विज्ञापन

खेतों में लगे धान के पौधे बारिश और तेज हवा के कारण गिर गए हैं, जिससे किसानों में चिंता बढ़ी हुई है। कई जगहों पर खेतों में पानी भर गया है, जिससे धान की फसल सड़ने की आशंका बनी हुई है। वहीं, दूसरी ओर ऊँचाई वाले खेतों के लिए यह बारिश फायदेमंद साबित हो रही है। वहां पानी का संतुलन बना हुआ है, जिससे धान की पैदावार बेहतर होने की संभावना जताई जा रही है। गढ़ रामपुर के किसान गणेश द्विवेदी महुआ पाटन के किसान शैलेश मंत्री त्रिपाठी ने बताया कि,बारिश से कुछ नुकसान तो हुआ है, लेकिन समय से हुई यह वर्षा धान की उपज बढ़ाने में सहायक साबित होगी। जिन खेतों में जल निकासी की व्यवस्था है, वहां की फसल और बेहतर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें