चौरीचौरा आरक्षण केंद्र से टिकट दलाल गिरफ्तार
देवरिया। चौरीचौरा रेलवे स्टेशन के आरक्षण केंद्र पर बुधवार को आरपीएफ व सीआईबी की टीम ने छापा मारा। तीन टिकट केे साथ एक दलाल को गिरफ्तार कर देवरिया आरपीएफ टीम को सौंप दिया गया। जहां से युवक का चालान कर दिया गया।
सीआईबी प्रभारी दिलीप कुमार सिंह को सूचना मिली कि चौराचौरा आरक्षण केंद्र पर एक युवक आए दिन आरक्षण टिकट कराने आते हैं। सीआईबी प्रभारी ने आरपीएफ टीम के साथ मौके पर पहुंचकर छापा मारा। एक युवक पर संदेह होने पर उससे पूछताछ शुरू हुई। तलाशी के दौरान उसके पास से तीन टिकट बरामद किए गए। इसकी कीमत हजारों रुपये बताई जा रही है। पूछताछ में युवक ने अपनी पहचान चौराचौरी थाना क्षेत्र के चौरा गांव निवासी इकबाल उर्फ मोनू बताया है। उसने बताया कि करीब तीन साल से वह इस धंधे में संलिप्त हैं। एक टिकट पर चार से पांच सौ रुपये अतिरिक्त लेकर यात्रियों को फर्जी आईडी के साथ बेच देते हैं। आरपीएफ ने उपरोक्त युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया। टीम में सुनील यादव, रामऔतार गौंड़, नंदलाल प्रसाद व अभिषेक भारती आदि शामिल रहे।