फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बाईपास मार्ग पर अहिल्यापुर के पास बनेगा रेलवे ओवरब्रिज

Mon, 16 Oct 2023 10:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। देवरिया-गोरखपुर मार्ग पर बैतालपुर के पास बनने वाले 22 किमी बाईपास में अहिल्यापुर गांव के पास ओवरब्रिज का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए सेतु निगम ने डिजाइन तैयार कर ली है। जल्द ही इसे रेलवे को मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। ओवरब्रिज टू लेन बनाए जाने की योजना है। इसके निर्माण से क्षेत्र के हजारों लोगों को सहूलियत होगी।
विज्ञापन

देवरिया-गोरखपुर मार्ग पर बैतालपुर तेल डिपो के पास से निकलने वाले 22 किलोमीटर बाईपास मार्ग का शिलान्यास जून माह में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया था। बाईपास मार्ग के लिए धन भी अवमुक्त कर दिया गया है और जमीनों का सीमांकन भी किया जा चुका है, लेकिन अभी तक जमीनों का मुआवजा नहीं मिला है। पर बाईपास मार्ग का पूरा खाका तैयार किया जा चुका है। दिसंबर माह से इसका निर्माण भी शुरू होने का प्रस्ताव विभाग भी बना चुका है। इसमें अहिल्यापुर के पास देवरिया-छपरा रेलमार्ग पर ओवरब्रिज बनाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इसकी लोक निर्माण विभाग के जरिए डिजाइन तैयार करने की जिम्मेदारी सेतु निगम को दी गई है। डिजाइन को लोक निर्माण विभाग एनएचआई को भेजेगा, जहां से रेलमंत्रालय हरी झंडी देगा। करीब एक किलोमीटर लंबा ओवरब्रिज बनाने का प्रस्ताव है। भूमि आधिपत्य अधिकारी विपिन कुमार ने बताया कि बाइपास मार्ग के लिए भूमि का अधिग्रहण किया जा चुका है। एक जगह पर बीच में रेल लाइन पड़ रही है, जहां पर ओवरब्रिज बनाया जाएगा। इसमें रेलवे अपने हिस्से की डिजाइन का मंजूरी देता है।
विज्ञापन

-
फैक्ट फाइल-
- 12 जून को हो चुका है शिलान्यास
- 37 गांवों के किसानों की 110 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहीत की गई है
- 19 सौ करोड़ रुपये का बजट भी जारी हो चुका है
- 968 किसानों की भूमि का होगा अधिग्रहण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें