फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: लखनऊ से संपर्क में आई थी महिला रुपये मांगने पर रेलकर्मी ने कर दी हत्या

Mon, 07 Sep 2026 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी बघौचघाट (देवरिया)। गोरखपुर जिले के झंगहा थाना क्षेत्र के गहिरा में जिस महिला का शव मिला था, गोरखपुर पुलिस उस घटना के पर्दाफाश के करीब पहुंच गई है।
विज्ञापन

हत्या में शामिल आरोपी रेलकर्मी तरकुलवा थान ाक्षेत्र के रामपुर शुक्ल गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि पूछताछ में आरोपी ने रुपये मांगने पर महिला का मुंह दबाकर हत्या करने की बात को स्वीकार कर लिया है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि घटना के समय दोनों नशे में थे। रुपये मांगने लगी। इस बात से आरोपी नाराज हो गया। रविवार को म हिला के शव का पोस्टमार्टम हुआ। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, इस मामले का आरोपी देवरिया जिले के तरकुलवा थाना क्षेत्र के रामपुर शुक्ल गांव का रहने वाला है और उसे मृतक आश्रित कोटे से वर्ष 2011 में नौकरी मिली थी। वह दो बच्चों का बाप है और परिवार के साथ गोरखपुर में रहता है। झंगहा थाना क्षेत्र के गहिरा गांव में बृहस्पतिवार सुबह धान के खेत में महिला का शव मिला था। जांच में सामने आया है कि आरोपी लखनऊ में महिला के संपर्क में आया था और घटना वाले दिन उसे स्कूटर से अपने साथ देवरिया की ओर लेकर निकला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

गहिरा गांव के पास दोनों ने बीयर पिया। आरोपी ने महिला के साथ संबंध बनाए। महिला ने अधिक रुपये की डिमांड की तो उसकी हत्या कर दी।
हालांकि पुलिस ने अभी इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। घटनास्थल से पुलिस को महिला का मोबाइल फोन, चप्पल और लोअर बरामद हुआ था।
महिला के मोबाइल और गोरखपुर रेलवे स्टेशन की वीडियो फुटेज से पुलिस हत्यारोपी तक पहुंच पाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें