फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: हॉस्पिटल गेट का रेलवे ढाला बंद, अंडरपास बनवाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। नगर के हॉस्पिटल गेट के पास स्थित रेलवे ढाला को पूरी तरह बंद कर दिया गया है और इसे परान छपरा गांव के समीप शिफ्ट कर दिया गया है। इस बदलाव से जहां अस्पताल गेट के पास लगने वाले भीषण जाम से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है, वहीं पैदल आने-जाने वाले राहगीरों के लिए नई समस्या खड़ी हो गई है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि अस्पताल गेट के पास ढाला बंद होने से रोजाना पैदल आने-जाने वाले लोगों, खासकर मरीजों और उनके परिजनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। इसके अलावा धार्मिक अवसरों पर भी दिक्कतें बढ़ेंगी। छठ पूजा के दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष पैदल नदावर घाट पूजा-अर्चना के लिए जाते हैं, ऐसे में ढाला बंद होने से उन्हें लंबा चक्कर लगाना पड़ेगा। इस समस्या को लेकर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने रेलवे विभाग के अधिकारियों को पत्र भेजकर अस्पताल गेट के पास अंडरपास या फुटओवर ब्रिज निर्माण की मांग की है।
नगर पंचायत सलेमपुर के अध्यक्ष श्रीराम यादव ने कहा कि ढाला को आगे शिफ्ट करना यातायात व्यवस्था के लिहाज से अच्छा कदम है, लेकिन जनहित को ध्यान में रखते हुए अस्पताल गेट के पास अंडरपास या फुटओवर ब्रिज का निर्माण बेहद जरूरी है। इससे पैदल यात्रियों को सुरक्षित और सुगम रास्ता मिल सकेगा।
विज्ञापन

इस मांग का समर्थन करते हुए सभासद अशोक गुप्ता, हरिश्चंद्र, तेज प्रताप उर्फ सोनू, योगेश यादव, शाहबाज आलम, प्रदीप यादव और कर्मवीर रौनियार ने भी रेलवे से जल्द समाधान निकालने की अपील की है। स्थानीय लोगों को अब उम्मीद है कि रेलवे विभाग उनकी समस्या को गंभीरता से लेते हुए जल्द ही कोई ठोस कदम उठाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें