फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: रेलवे ने बंद कराया भड़सरा गांव के पास समपार फाटक

विज्ञापन
बरहज के भड़सरा गांव के निकट समपार फाटक बंद कराता रेल विभाग   संवाद
विज्ञापन
जेसीबी लगाकर गांव में जाने वाले रास्ते की कराई खुदाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। भटनी-सलेमपुर-बरहज रेल खंड पर बृहस्पतिवार को भड़सरा गांव पास रेलवे ने समपार फाटक बंद करा दिया है। जेसीबी आदि के जरिए रेल लाइन से जुड़े रास्ते की खुदाई करा दी गई, जिससे लोगों का आवागमन न हो सके। कुछ माह पूर्व रेलवे ने पिपरा भुल्ली में समपार फाटक बंद कराकर अंडरपास बनवाया है।
विज्ञापन

भड़सरा गांव के निकट रेलवे लाइन से होकर पिपरा भुल्ली सहित एक दर्जन से अधिक गांवाें के लिए पीडब्ल्यूडी की सड़क बनाई गई है। जिस पर रेलवे का ढाला भी है। इस रास्ते से रोजाना लोगों की आवाजाही होती है। रेलवे ने जेसीबी के जरिए रेल पटरी के निकट रास्ते की खुदाई कराकर मार्ग बंद कर दिया। लोगों के अनुसार पूर्व में कोयले और डीजल इंजन से बरहजिया ट्रेन का संचलन होता था, लेकिन बड़ी लाइन और इलेक्टि्क इंजन होने के कारण ट्रेन की गति बढ़ गई है, जिससे दुर्घटना की संभावना प्रबल हो रही थी। इसे लेकर रास्ता बंद कराया है। लोग अंडरपास मार्ग बनवाए जाने की कवायद कर रहे थे। हालांकि रास्ता बंद होने से गांव के लोगों को लंबी दूरी तय करना पड़ेगा। एसडीएम योगेश कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। पता कराता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें