फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: 97 रेल टिकट के साथ दुकानदार गिरफ्तार, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के उमा नगर में चला रहा था दुकान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया/भटनी। सीआईबी गोरखपुर व आरपीएफ ने बुधवार को शहर के उमा नगर स्थित एके डिजिटल नेट प्वाइंट पर छापा मारकर 97 ई-टिकट के साथ दुकानदार को गिरफ्तार किया। टिकट की कीमत 183123 रुपये बताई जा रही है। टीम ने आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज कर दुकान से मिले उपकरण जब्त कर लिया है। सीआईबी की ओर से अवैध ई-टिकट के काले कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। बुधवार की शाम उमानगर देवरिया खास स्थित एके डिजिटल नेट प्वाइंट टीम ने छापा मारा और दुकान संचालक प्रकाश कुशवाहा निवासी उमानगर बरई टोला को गिरफ्तार किया। वह आईआरसीटीसी के व्यक्तिगत यूजर आईडी पर ई-टिकट बनाकर अवैध कारोबार करता है।
विज्ञापन

टीम ने उसके पास से 97 ई-टिकट, जिसकी कीमत 183123 रुपये है। ई-टिकट निकालने में प्रयुक्त एक कंप्यूटर, प्रिंटर, मानीटर, की बोर्ड, माउस व मोबाइल फोन जब्त किया गया। टीम में सीआईबी प्रभारी गोरखपुर देवेंद्र प्रताप, उप निरीक्षक धीरेंद्र प्रताप, सुनील यादव, महाराणा प्रताप आदि मौजूद रहे। सीआईबी प्रभारी गोरखपुर देवेंद्र प्रताप ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध आरपीएफ देवरिया में केस दर्ज किया गया है। पूछताछ में अन्य लोगों का नाम भी सामने आया है। उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें