फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: चीनी मिल के विक्रय अधिकारी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

Wed, 22 Mar 2023 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
सोमेन्द्र नाथ शर्मा की फाइल फोटो
विज्ञापन
पंखे से लटका मिला श, वपत्नी ने लगाया हत्या का आरोप, श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के प्रतापपुर चीनी मिल परिसर के आवास में रहते थे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भाटपार रानी/ खामपार। प्रतापपुर चीनी मिल के सहायक विक्रय अधिकारी की मंगलवार देर रात में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव मिल परिसर स्थित उनके आवास के कमरे के पंखे से लटका मिला। इससे चीनी मिल में सनसनी फैल गई। मिल कर्मचारी कुछ भी बताने से बचते रहे। मिल कर्मियों की सूचना पर पहुंची श्रीरामपुर थाने की पुलिस ने कमरे का फाटक तोड़कर शव को बाहर निकाला। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और छानबीन में जुटी है। उधर मृतक की पत्नी आशा देवी का आरोप है कि पति को किसी ने मारकर लटका दिया है। उनका कहना है कि पैर तख्त से छू रहा था। ऐेसे में यह घटना पूरी तरह से संदिग्ध है। पुलिस इस पूरे मामले की उन्हें वीडियोग्राफी उपलब्ध कराए।
हरदोई जिला के धीनी तुसौरा गांव का निवासी 52 वर्षीय सोमेंद्र नाथ शर्मा प्रतापपुर चीनी मिल में सहायक विक्रय अधिकारी के पद पर तैनात थे। वह चीनी मिल परिसर स्थित हिल कॉलोनी के आवास में रहते थे। एक मिल कर्मी के अनुसार ड्यूटी से छूटने के बाद वह मंगलवार की शाम को अपने कमरे में चले गए थे। देर रात को कमरे के जंगले से एक मिल कर्मी ने उसके शव को गमछे के फंदे में पंखे से लटका हुआ देखा। यह खबर आग की तरह चीनी मिल में फैल गई। इसी बीच किसी कर्मचारी ने पुलिस को सूचना दे दी। उनके बारे में मिल कर्मचारियों तथा आसपास के लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे थे। बताया जाता है कि वह काम से लौटने के बाद आमतौर पर कमरे का दरवाजा बंद कर लेते थे और अकेले ही रहते थे।
विज्ञापन


होली के बाद अकेले लौटे थे सोमेंद्र
देर शाम पोस्टर्माटम हाउस पर अपनी बेटी खुशी के साथ पहुंची आशा देवी ने बताया कि वह होली के पहले अपनी बेटी के साथ यहां थीं। त्योहार में वह सोमेंद्र के साथ अपने गांव लखनऊ के मलिहाबाद के छपरा खेड़ा चली गई थीं। वहां से सोमेंद्र अकेले काम पर लौट आए थे। आशा देवी ने आरोप लगाया कि जिस कमरे में सोमेंद्र थे, उसकी खिड़की टूटी हुई थी। उन्होंने बताया कि मंगलवार शाम सात बजे उनकी सोमेंद्र से बात हुई थी। इसके बाद रात 11 बजे उनके हरियाणा में रहने वाले भतीजे छोटू से भी बात हुई थी। तब तक वह एकदम ठीक थे।

हत्या का मुकदमा दर्ज होने तक शव लेने से किया इंकार
आशा देवी ने कहा कि उनके पति की हत्या हुई है। ऐसे में जब तक पुलिस 302 में केस नहीं दर्ज करती, तब तक वह शव नहीं ले जाएंगी। उन्होंने मिल प्रबंधन पर आरोप लगाया कि उन्हें घटना की सूचना बुधवार को क्यों दी गई। मिल में दो सौ कर्मचारी काम करते हैं, किसी ने भी फोन कर सोमेंद्र के मरने की जानकारी नहीं दी।
-
12 वर्ष पहले छोड़कर चली गई थी पहली पत्नी
मृतक सोमेंद्र की पहली पत्नी लखीमपुर खीरी के सिकंदराबाद में अपने दो बच्चों के साथ रहती है। धीनी तुसौरा के ग्रामीणों के मुताबिक मृतक शराब का लती था, इसी के चलते पहली पत्नी करीब 12 साल पहले छोड़ कर चली गई थी। पहली पत्नी से दो बच्चे हैं। मृतक ने लखनऊ के मलिहाबाद के छपरा खेड़ा गांव निवासी आशा देवी से दूसरी शादी की थी, जो अपने गांव में रहती हैं। महिला तलाकशुदा बताई जाती है। मृतक के एक बड़े भाई राजीव शर्मा (55) हरियाणा में किसी निजी कंपनी में काम करते हैं। गांव में केवल उसके बुजुर्ग चाचा सुशील शर्मा (60) और वीरेंद्र शर्मा (65) रहते हैं।
विज्ञापन


कुछ भी बताने से बचते रहे मिल कर्मी
सोमेंद्र के मरने की सूचना जब मिल कर्मियों और आसपास के लोगों को हुई तो वहां भारी भीड़ जुटने लगी। मिल प्रबंधन घटनास्थल के आसपास से सबको हटाने लगा। मिल के एचआर मृतक सोमेंद्र के बारे में कोई भी जानकारी देने से बचते रहे। एक मिल कर्मचारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि मंगलवार शाम को वह खाना खाने के बाद अपने कमरे में चले गए थे। रात में एक मिल कर्मी ने खिड़की से पंखे से लटका शव देखकर शोर मचाना शुरू किया। इसके बार मिल के अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई। मिल कर्मी ने बताया कि सोमेंद्र शांत स्वभाव के थे। वह आमतौर पर अकेले रहना पसंद करते थे। थानाध्यक्ष राजू सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कोई कार्रवाई की जाएगी। उनकी पत्नी आशा देवी के आरोपों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें