फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: लड्डू बनाने वाले प्रतिष्ठानों पर छापा

Fri, 14 Aug 2026 01:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। स्वतंत्रता दिवस पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा कसते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को लड्डू बनाने और आपूर्ति करने वाले प्रतिष्ठानों पर छापा मारा।
विज्ञापन

टीम ने लड्डू के साथ-साथ मिठाई बनाने में इस्तेमाल होने वाले कच्चे माल के नमूने भी लिए। टीम ने कारोबारियों को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बड़ी मात्रा में मिठाई की आपूर्ति को देखते हुए साफ-सफाई, खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और आवश्यक सावधानियों के संबंध में विस्तृत निर्देश दिए गए।
इस दौरान मिली कमियों को लेकर संबंधित प्रतिष्ठानों को सुधार करने के लिए नोटिस भी जारी किया गया। नगर क्षेत्र स्थित एक डेयरी मिठाई की दुकान पर खराब मिठाई की बिक्री की शिकायत मिलने पर कार्रवाई कीगई।
विज्ञापन

प्रतिष्ठान से मिठाई के दो नमूने लिए गए हैं। टीम ने मिठाई बनाने की प्रक्रिया और प्रतिष्ठान में स्वच्छता व्यवस्था की भी गहन जांच की। जांच में हितेंद्र मोहन त्रिपाठी सहायक आयुक्त खाद्य, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजीव मिश्रा, खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजू पाल, रामसिंगार, प्रेमचंद, नेहा त्रिपाठी शामिल रहे।र
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें