संवाद न्यूज एजेंसी
लार। स्वर्ण व्यवसायियों को जान से मारने की धमकी देने के आरोपी की तलाश में पुलिस चौथे दिन भी जुटी रही। सोमवार की देर रात मिली लोकेशन के आधार पर एसओजी बिहार के गोपालगंज और सिवान जिले में छापेमारी की। लेकिन वह हाथ नहीं लग सका।
इसके बाद मोबाइल स्विच ऑफ कर ठिकाना बदल दिया। चार दिन बाद भी गिरफ्त में नहीं आने से स्वर्ण व्यवसायी भयभीत हैं। लोगों ने जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। नगर के भरटोलिया वार्ड के रामअवध मौर्या स्वर्ण व्यवसाई हैं।
चार दिन पहले एक अज्ञात नंबर से उनके मोबाइल पर फोन आया। उधर से कहा कि आज तुम्हारी हत्या कर दूंगा। दूसरे तरफ इसी नंबर से पड़ोस के स्वर्ण व्यवसायी से फोन कर कहा कि बोल देना आज उसकी हत्या कर दूंगा।