तरकुलवा। टेंडर विवाद में ठेकेदार पक्ष के पांच नामजद और 10-12 अज्ञात लोगों पर गैर इरादतन हत्या की कोशिश, बलवा, मारपीट समेत गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
इस मामले में आरोपी धीरज सिंह, करुणेश मिश्र और विवेक दुबे को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। दो नामजद विकास दुबे व निलेश शुक्ल और 10-12 अज्ञात आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। पुलिस इन दोनों नामजद और अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापा मार रही है। थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। संवाद