फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: डीजल-पेट्रोल स्टोर करने वालों के ठिकानों पर छापा

Sun, 29 Mar 2026 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज। रुद्रपुर में डीजल का अवैध भंडारण पकड़े जाने के बाद शनिवार को बरहज इलाके में भी एसडीएम ने कई जगह छापा मारा। हालांकि कहीं से भी अवैध तेल का भंडार नहीं मिला। प्रशासनिक सख्ती का असर यह रहा कि शनिवार को हर जगह पंपों पर स्थिति सामान्य हो गई।
विज्ञापन

नगर क्षेत्र में पिछले तीन दिनों से ईंधन के लिए हाहाकार मचा हुआ था। लोग डीजल-पेट्रोल स्टोर करने में जुट गए थे, जिससे कुछ पेट्रोल पंप ड्राई हो गए थे, लेकिन अधिकारियों के समय से सख्त होने पर स्टोर करने वालाें के ठिकानों पर छापा मारने के बाद खलबली मच गई। आनन-फानन में लोग स्टोर किए गए डीजल को छिपाने लगे।
एसडीएम विपिन कुमार द्विवेदी ने अधिकारियों और पुलिस के साथ पैना, बरांव, खुदियां, जबकि भलुअनी, मगहरा, सोनाड़ी, गड़ेर, कपरवार आदि जगहों पर भी अधिकारियों ने दबिश दिया। पूरे दिन पेट्रोल पंपों पर व्यवस्था आम दिनों के तरह से रही। लोग जरूरत भर का ईंधन खरीद रहे थे। एसडीएम विपिन कुमार द्विवेदी ने बताया कि अफवाह फैलाने वालों और स्टॉक करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का निर्देश है। व्यवस्था बिगाड़ने वाले बख्शे नहीं जाएंगे।
विज्ञापन

पेट्रोल पंपों पर तेल की किल्लत, सीमित मात्रा में हो रहा वितरण : रामपुर बुजुर्ग। क्षेत्र में पेट्रोल-डीजल की कमी के चलते कई पेट्रोल पंपों पर आपूर्ति प्रभावित रही, जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। कुल सात पेट्रोल पंपों में से कुछ पर ही ईंधन उपलब्ध रहा, जबकि कई पंपों पर वितरण पूरी तरह बंद रहा।
जानकारी के अनुसार, परगसहा स्थित जियो पेट्रोल पंप और प्रतापपुर के इंडियन ऑयल पंप पर पेट्रोल-डीजल का वितरण जारी रहा। वहीं, सिरसिया पवार के भारत पेट्रोल पंप, चित्रसेन बनकटा के इंडियन ऑयल, बासोपट्टी के एचपी ऑयल पंप तथा रहीमपुर के इंडियन ऑयल पंप पर तेल उपलब्ध न होने के कारण वितरण ठप रहा। सिकटिया दिनाचक स्थित इंडियन ऑयल पंप पर केवल डीजल उपलब्ध रहा, पेट्रोल की आपूर्ति नहीं हो सकी।
स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए कुछ पेट्रोल पंपों पर सीमित मात्रा में ईंधन वितरण किया गया। बनकटा क्षेत्र के श्रीराम ऑटो मोबाइल, रामपुर बुजुर्ग तथा सोहनपुर के मारुति फ्यूल सेंटर पर दोपहिया वाहनों को 500 रुपये, चारपहिया को 1000 रुपये का पेट्रोल तथा 2000 रुपये तक का डीजल दिया गया। पाण्डेय भठवां स्थित शहीद रमेश यादव केएसके पेट्रोल पंप पर भी निर्धारित सीमा के तहत ईंधन वितरित किया गया।
प्रशासन की ओर से सभी पेट्रोल पंपों पर पुलिस की निगरानी में वितरण कराया जा रहा है, जिससे व्यवस्था बनी रहे। अधिकारियों के अनुसार क्षेत्र में कानून व्यवस्था सामान्य है और आपूर्ति बहाल करने के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें