फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: भटनी में गोदाम पर छापा, 35 क्विंटल अवैध पटाखे बरामद

Tue, 03 Nov 2026 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
कार्यवाही के दौरान बरामद पटाखे साथ संयुक्त टीम
विज्ञापन
देवरिया। दिवाली सहित आगामी त्योहारों को देखते हुए पुलिस और प्रशासन की टीम ने सोमवार को भटनी थाना क्षेत्र के मिश्राली दीक्षित गांव में बड़ी कार्रवाई की। बैजनाथ मद्धेशिया के गोदाम पर छापा मारकर करीब 35 क्विंटल पटाखे बरामद किए गए।
विज्ञापन

गोदाम में पटाखों के भंडारण के लिए न तो लाइसेंस मिला और न ही कोई वैध अनुमति संबंधी दस्तावेज। पुलिस ने सभी पटाखों को जब्त कर लिया है। मामले में विस्फोटक अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस और प्रशासन को सूचना मिली थी कि मिश्राली दीक्षित गांव निवासी बैजनाथ मद्धेशिया अपने गोदाम में भारी मात्रा में पटाखों का अवैध भंडारण कर रखा है।
इस पर सोमवार को एसडीएम सलेमपुर क्षितिज द्विवेदी की अगुवाई में पुलिस व प्रशासन की संयुक्त टीम ने गोदाम पर छापा मारा। मौके पर गोदाम में अलग-अलग वैरायटी के पटाखे रखे मिले। अधिकारियों ने भंडारण से संबंधित लाइसेंस और अनुमति के कागजात मांगे, लेकिन संचालक कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।
विज्ञापन

इसके बाद नियमानुसार सभी पटाखों को जब्त कर लिया गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान अवैध रूप से पटाखों के निर्माण, भंडारण और बिक्री करने वालों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। एसडीएम क्षितिज द्विवेदी ने बताया कि अवैध रूप से पटाखा भंडारण की सूचना पर छापा मारा गया। विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें