मदनपुर। क्षेत्र के समोगर गांव के पास रफ्तार गैंग के युवकों ने चार युवकों की पिटाई कर दी। एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसका उपचार गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। घटना में पुलिस ने 14 आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज की है।
गोरखपुर जिले के बड़हलगंज थाना क्षेत्र के बहसुआ गांव निवासी राजेंद्र निषाद ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि 21 जुलाई को उनका 28 वर्षीय बेटा नारद समोगर गांव गया था।
उसी दिन लौटते समय शाम करीब 5.30 बजे घात लगाकर बैठे इंद्रजीत उर्फ पेटल यादव निवासी समोगर,अतुल सिंह, जो रफ्तार गैंग से जुड़ा है तथा नारदमुनि निवासी बहसुआ, विशाल गुप्ता निवासी वैरियाडीह थाना-बडहलगंज 10 अज्ञात लोगों ने बेटे की पिटाई कर दी।
पुलिस ने चार नामजद समेत 14 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। संवाद