फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: ब्लॉकों में एक से 18 दिसंबर के बीच लगेगा रबी कृषि निवेश मेला

Sat, 29 Nov 2025 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। जिले में एक दिवसीय विकासखंड स्तरीय रबी कृषि निवेश मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले का उद्देश्य किसानों को उन्नत कृषि तकनीक, कृषि निवेश की उपलब्धता, विभागीय योजनाओं, अनुदानों, फसल सुरक्षा, कृषि यंत्रों तथा पोषक तत्व प्रबंधन संबंधी विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन

प्रत्येक विकासखंड में मेला प्रातः 10 बजे से शाम पांच बजे तक आयोजित होगा। सीडीओ प्रत्यूष पांडेय ने बताया कि कृषि निदेशक, उत्तर प्रदेश, लखनऊ से प्राप्त निर्देशों के क्रम में कृषि सूचना तंत्र सुदृढ़ीकरण एवं कृषक जागरूकता कार्यक्रम के तहत जनपद में मेले का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम की शुरुआत एक दिसंबर को बनकटा से होगी। इसके बाद दो दिसंबर को भाटपाररानी, तीन दिसंबर को भागलपुर, चार दिसंबर को लार, पांच दिसंबर को सलेमपुर, छह दिसंबर को भटनी, आठ दिसंबर को भलुअनी, नौ दिसंबर को बरहज, 10 दिसंबर को रुद्रपुर, 11 दिसंबर को गौरी बाजार तथा 12 दिसंबर को बैतालपुर में मेला लगेगा। इसके पश्चात 15 दिसंबर को देसही देवरिया, 16 दिसंबर को तरकुलवा, 17 दिसंबर को पथरदेवा तथा 18 दिसंबर को रामपुर कारखाना में मेले का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

मेले में विभिन्न संस्थाओं से आए वैज्ञानिक किसानों को योजना के बारे में विस्तृत जानकारी देंगे। इसके अलावा किसानों की समस्याओं का समाधान भी स्थल पर ही किया जाएगा। मेले का उद्घाटन क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों की ओर से किया जाएगा। कृषि, उद्यान, पशुपालन, मत्स्य, रेशम, भूमि संरक्षण सहित सभी सहयोगी विभागों के अधिकारी अनिवार्य रूप से मेले में उपस्थित रहेंगे।
इसके अलावा यूपी एग्रो, बीज विकास निगम तथा कृषि यंत्र निर्माता कंपनियां भी अपने स्टॉल लगाएंगी। आत्मा योजना के समूह, गैर-सरकारी संगठनों और कृषि सखियों की सहभागिता भी सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें