फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: धूमधाम से मनाई गई महारानी चंडिका जयंती

Thu, 20 Nov 2025 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। महारानी चंडिका क्षत्रिय छात्रावास के सभागार में बुधवार को महारानी चंडिका की 156वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। इसमें क्षत्रिय समाज के लोग शामिल हुए। इसकी अध्यक्षता कृषि वैज्ञानिक डॉ. बीजी शाही ने की।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री रणवीर सिंह ने कहा कि राजमाता चंडिका कुंवरि देवी एक विदुषी महिला थीं। उनका जीवन सर्व समाज के लिए एक आदेश रहा। विशिष्ट अतिथि डॉ. अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि राजमाता ने पूर्वांचल क्षेत्र में शिक्षा का उन्नयन कर एक मिसाल कायम किया था।
विशिष्ट अतिथि सौदागर सिंह ने अपनी कविता के माध्यम से राजमाता के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। छात्रावास के वार्डेन रणविजय सिंह बघेल एडवोकेट ने कहा कि महारानी चंडिका ने मझौली, दोन दरौली, सीवान, नौतन, बरहज, सलेमपुर, सोहनाग, भाटपार रानी और देवरिया नगर में अनेक शिक्षण संस्थाओं और छात्रावास स्थापित किए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राजमाता ने देवरिया में चंडिका छात्रावास स्थापित किया। सोहनाग में वेद विद्यालय की स्थापना की। कार्यक्रम में नीरज शाही, अमित सिंह बबलू, विवेक सिंह, अरविंद सिंह मामा, राजेंद्र सिंह, बृजेश राव चंदेल, संजय सिंह, राघवेंद्र प्रताप सिंह, डॉ. निर्भय शाही, राजा मान सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें