संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया/भटनी। हरियाणा सीमा से सटे सहारनपुर परिक्षेत्र के छोटमलपुर डिपो की बस सोमवार को 24 लोगों को हरियाणा से लेकर देवरिया डिपो पहुंची। थर्मल स्क्त्रस्ीनिंग के बाद यात्रियों को जलपान कराया गया। इसके साथ ही तीन अन्य यात्री भी पहुंचे। सीएमओ ने बताया कि हरियाणा से आए 27 लोगों को भटनी के लोटस पब्लिक स्कूल में क्वारंटीन किया गया है।
एआरएम ओम कुमार मिश्र ने बताया कि शासन के निर्देश पर सहारनपुर क्षेत्र के छोटमलपुर डिपो की बस के चालक अनुज व विजयपाल और परिचालक मशरुल के साथ कांस्टेबल जितेंद्र व होमगार्ड संजय कुमार हरियाणा में फंसे जिले के 24 लोगों को लेकर यहां पहुंचे। सभी यात्रियों को जलपान उपलब्ध कराया गया। बस को कुछ समय के लिए कार्यशाला में भेजा गया। अभी बस को भटनी भेजने की तैयारी ही की जा रही थी कि तभी डीएम का फोन आया कि बस रोक ली जाए। मुजफ्फरनगर डिपो की एक बस शामली से आ रही है। उसमें भी देवरिया के दो यात्री शामिल हैं। इन यात्रियों को भी पहले आई बस में बैठाया जाए। उधर, पहले आई बस के 24 यात्रियों ने जाना कि दो अन्य यात्री भी इसमें बैठाए जाएंगे तो उन्होंने इसका विरोध शुरू कर दिया। सूचना पर डिपो में ड्यूटी पर तैनात सदर तहसील के नायब तहसीलदार धर्मवीर भारती, एसएसआई एसके सिंह और वे स्वयं यात्रियों को समझाने कार्यशाला गए। नायब तहसीलदार ने जब सख्ती दिखाई तब वह यात्री दो अन्य यात्रियों को बस में बैठाने को तैयार हुए। एआरएम ने बताया कि इन सभी यात्रियों को भटनी में बनाए गए लोटस पब्लिक स्कूल में बने क्वारंटीन सेंटर के लिए भेज दिया गया। यहां 13 कमरों में 50 बेड की व्यवस्था की गई है।
हरियाणा से पहुंचे लोगों का स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा जांच की। वही कॉलेज में करीब दो सौ लोगों को भोजन कराने के लिए कम्यूनिटी किचन का प्रबंध किया गया है। एसडीएम संजीव यादव ने कहा कि हरियाणा से लाए गए लोगों को क्वारंटीन किया गया है। लोगों को हर सुविधा मुहैया कराने के अलावा प्रतिदिन जांच की जाएगी। इसके बाद ही वे घर जाएंगे।
सीएम से मांगा था सहयोग : दरअसल, लॉकडाउन में परेशान कुछ लोगों ने सोशल साइट्स पर वीडियो वायरल कर सीएम योगी आदित्यनाथ से सहयोग मांगा था। इसी क्त्रस्म में सरकार द्वारा सोमवार को हरियाणा से देवरिया लाया गया।