फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानदार को पीटा, चार पर केस

Sat, 04 Jun 2016 12:09 AM IST
देविररिया, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
दुकानदार को पीटा, - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सलेमपुर,  उधार की रकम मांगने पर युवकों ने दुकान में घुसकर मारपीट की।
विज्ञापन

बदमाशों ने मारपीट के दौरान दुकानदार की चेन और काउंटर में रखे एक लाख रुपये भी लूट लिया।
घायल दुकानदार का इलाज सीएचसी पर कराया गया। पुलिस ने चार लोगों पर लूट का केस दर्ज कर लिया है। वहीं, पुलिस की कार्रवाई के बाद आरोपी भूमिगत हो गए हैं।
नगर की टीचर्स कालोनी निवासी विश्वजीत सिंह ने सलाहाबाद वार्ड में हिन्दुस्तान बैट्री के नाम से दुकान की है। इनकी दुकान पर नगर के इचौना वार्ड निवासी विक्की गुप्ता गुरुवार की शाम गया और एक बैट्री की मांग की। दुकानदार ने पहले की उधार रकम की मांग करते हुए बैट्री देने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन


इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। कुछ देर बाद विक्की अपने साथियों के साथ दुकान पर पहुंचा और दुकानदार की पिटाई करने लगा।
मारपीट से आसपास के दुकानदारों में भगदड़ मच गई। लोगों के बीच-बचाव के बाद किसी तरह विवाद शांत हुआ।
मारपीट करने वाले युवकों ने दुकानदार के कैश काउंटर से एक लाख रुपये और उसकी सोने की चेन लूट ली। इसके अलावा बैट्री भी ले गए।
पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दुकानदार को युवकों ने दी। वहीं, गर्दन में चोट होने के कारण डॉक्टर ने दुकानदार को एक्सरे के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। इस बाबत इंस्पेक्टर डीपी सिंह ने बताया कि नगर के इचौना पश्चिमी वार्ड निवासी विक्की गुप्ता, अप्पू और दो अज्ञात पर लूट, मारपीट का केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें