कपरवार। गांव के छठ घाट पर शनिवार को नदी में मछली पकड़ रहे मछुआरों की जाल में एक अजगर फंस गया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम उसे साथ ले गई। कपरवार स्थित छठ घाट पर कुछ मछुआरे नदी में जाल डालकर मछली पकड़ रहे थे। लोगों के अनुसार, मछली पकड़ने के दौरान जाल में अजगर फंस गया। संवाद