फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक साथ जलीं दादा और नाती की चिताएं

विज्ञापन
विज्ञापन
एक साथ जलीं दादा और नाती की चिताएं
विज्ञापन

देसही देवरिया (देवरिया)। सदर कोतवाली क्षेत्र के पोखरभिंडा गांव में करंट की चपेट में आने से एक किशोर की मौत हो गई। इससे पहले शनिवार रात को उसके दादा की तबीयत खराब होने से निधन हो चुका था। रविवार को पटनवा पुल पर दोनों की चिताएं एक साथ जलीं तो वहां मौजूद गांव के लोगों की आंखें नम हो गई।
सदर कोतवाली क्षेत्र के पोखरभिंडा गांव के महातम (70) की शनिवार देर रात तबीयत खराब होने के बाद घर पर ही निधन हो गया। इससे घर में कोहराम मच गया। महातम के शव को बाहर निकाला जा रहा था। दरवाजे पर अंधेरा होने की वजह से उनका नाती रवि (17) बाहर लाइट जलाने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच वह करंट की चपेट में आ गया। गंभीर रूप से झुलस कर वह नीचे गिर गया। लोग कुछ समझ पाते इससे पहले उसकी मौत हो गई। रवि हाईस्कूल का छात्र था। वह तीन भाइयों में बड़ा था। उसकी मौत से पिता रामलखन, माता दुर्गावती देवी और दोनों भाइयों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने रवि के शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया। रविवार सुबह पटनवा पुल पर दादा और नाती की चिंताएं एक साथ जलीं। यह देखकर मौजूद लोगों की आंखें भर आईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें