फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने पर युवक का शव रखकर किया हंगामा

विज्ञापन
मृतक सूरज का फाइल फोटो 91 बेटी की मौत पर रोती बिलखती मॉ और परिवार के लोग 90 - फोटो : DEORIA
विज्ञापन
थाने पर युवक का शव रखकर किया हंगामा
विज्ञापन

लड़की के घर वालों पर पेट्रोल डालकर युवक को जलाने का आरोप
दिल्ली में इलाज के दौरान युवक की मौत, शव रखकर थाने पर हंगामा
प्रेमिका सहित 10 पर हत्या और साजिश रचने का केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। करमेल बनरही गांव में प्रेमिका से मिलने गए युवक पर पेट्रोल डालकर जलाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। घटना 12 अगस्त की रात की है। करीब 70 फीसदी जल चुके युवक का इलाज दिल्ली के राममनोहर लोहिया अस्पताल में चल रहा था। जहां 25 अगस्त को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बृहस्पतिवार को युवक का शव आते ही गुस्साए गांव वाले थाने पर पहुंच गए। गांववालों ने शव रखकर थाना घेर लिया। उन्होंने ने पुलिस पर मामले में केस दर्ज करने में हीलाहवाली का आरोप लगाया। पुलिस ने मृतक की मां की तहरीर पर उसकी प्रेमिका सहित दस लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या और हत्या की सजिश रचने का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

करमेल बनरही गांव की रहने वाली सविता देवी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका बेटा सूरज साहनी (20) गांव की ही एक लड़की से प्रेम करता था। दोनों का करीब दो वर्षों से संबंध था। लड़की के परिवार के लोग भी उनके बीच रिश्ते को जानते थे। आरोप के अनुसार किसी बात को लेकर कुछ दिन पहले उनमें अनबन होने पर 12 अगस्त की रात करीब 10 बजे लड़की ने फोन कर उसे अपने घर बुलाया। लड़के के घर पहुंचते ही उसे जान से मारने को तैयार बैठे लोगों ने लड़के को पकड़कर कमरे में बंद कर दिया। उन लोगों ने उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। उसने जलते और चिल्लाते हुए बगल के कुर्ना नदी में छलांग लगा दी। शोर सुनकर गांव के लोग पहुंचे तो वह बुरी तरह जलकर कराह रहा था। दो दिन गोरखपुर में इलाज के बाद उसे दिल्ली के राममनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 25 तारीख की रात उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने आरोपी युवती निशा उसके पिता हरिचन, जीजा अरविंद निषाद सहित दस लोगों के खिलाफ हत्या की साजिश रचने, ज्वलनशील पदार्थ डालकर जलाने और गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया। इस बाबत कोतवाल अरुण कुमार मौर्य ने कहा कि मामले के केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें