फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: छिनैती में असफल रहने पर ट्रेन से दिया धक्का

Thu, 08 Jan 2026 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
लार रोड। भटनी वाराणसी रेलखंड पर लार रोड से तुर्तीपार के बीच ट्रेन में छिनैती की घटना हुईभाई। मामला लार थाना क्षेत्र के धकपुरा गांव निवासी प्रभात रंजन मिश्र का है।
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि वह ट्रेन से आ रहे थे, इसी दौरान तुर्तीपार के समीप उनके साथ छिनैती का प्रयास हुआ। विरोध करने पर उन्हें ट्रेन से धक्का दे दिया, जिससे वह ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित की माने तो वह गोरखपुर से इंटर सिटी एक्सप्रेस से घर आ रहे थे।
उनका घर तुर्तिपार स्टेशन के पास धतपुरा गांव में है। इंटरसिटी एक्सप्रेस तूर्तिपार नहीं रुकने के चलते बेल्थरा रोड उतरकर डेमू ट्रेन से तुर्तीपार स्टेशन पर उतरने वाले थे। इसी दौरान चार पांच की संख्या में बदमाशों ने इंटर सिटी एक्सप्रेस में तुर्तिपार के पास उनके साथ छिनैती का प्रयास किया।
विज्ञापन

विरोध करने पर तुर्तिपार रेलवे पुल के पास से धक्का दे दिया। पीड़ित ने अपने पिता को फोन कर बुलाया गंभीर अवस्था में उनके पिता ने पीएचसी भागलपुर लाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें