फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: एक्स-रे के लिए धक्का-मुक्की, पचास से अधिक लौटे मरीज

Wed, 20 Dec 2023 11:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
केवल एक कक्ष में हुई जांच, मरीजों व तीमारदारों में नोंकझोक
विज्ञापन



देवरिया। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में एक्स-रे के लिए बुधवार को मरीज परेशान रहे। जांच कराने के को लेकर धक्का-मुक्की हुई। ओपीडी में एक्स-रे न होने के कारण डिजिटल एक्स-रे कक्ष में मरीजों की भीड़ रही। मरीजों को करीब दो घंटे कतार में खड़ा रहना पड़ा। इस बीच कुछ मरीजों और तीमारदारों में नोंकझोक भी हुई। करीब पचास से अधिक मरीजों को मायूस होकर लौटना पड़ा।
मेडिकल कॉलेज में ओपीडी में पोर्टेबल डिजिटल मशीन तथा पुराने भवन में डिजिटल मशीन से एक्स-रे की सुविधा है। बुधवार को ओपीडी के एक्स-रे कक्ष में तैनात टेक्नीशियन के अवकाश पर होने के कारण एक्स-रे कक्ष में ताला बंद रहा। मरीजों को एक्स रे के लिए पुराने भवन स्थित डिजिटल एक्स रे कक्ष में जाना पड़ा, जहां मरीजों की काफी भीड़ रही। दोपहर डेढ़ बजे के बाद तक लंबी कतार लगी थी। वेटिंग हाल में भी जगह नहीं थी। बाहर फर्श पर बैठ कर लोग प्रतीक्षा कर रहे थे। बिना नंबर के जाने वालों से लोगों को नोंकझोक हुई तो लोगों में धक्का-मुक्की हो रही थी। वहां तैनात सुरक्षा कर्मी, कर्मचारी लोगों को समझा कर शांत करा रहे थे। ओपीडी का समय समाप्त होने के बाद लाइन में खड़े लोग निराश हो गए। शाम चार बजे तक करीब 340 मरीजों का एक्स-रे किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



अस्पताल में दो जगह एक्स-रे की सुविधा है। ओपीडी में कर्मचारी के छुट्टी पर जाने से जांच नहीं हुई। एक जगह भीड़ होने से दिक्कत हुई। इलेक्ट्रोलाइट जांच शुरू कर दी गई है। -
डॉ. एचके मिश्रा, सीएमएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें