फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन आरोग्य मेला : 3810 मरीजों का हुआ उपचार

Sun, 30 Nov 2025 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
मदनपुर पीएचसी में इलाज कराने पहुंचे मरीज फोटो- संवाद - फोटो : ऋतिक की फाइल फोटो।
विज्ञापन
देवरिया। मुख्यमंत्री आरोग्य मेला में रविवार को जिले भर में 3810 मरीजों का उपचार हुआ। यह संख्या पिछले रविवार को लगे मेले (3527) से अधिक है।
विज्ञापन

इस रविवार को औसतन हर अस्पताल में 48 मरीजों का उपचार हुआ, जबकि पिछले बार 44 मरीजों का उपचार हुआ था। सीएमओ डॉ. अनिल गुप्ता ने बताया कि भाटपार रानी में 97, रघुनाथपुर में 75, रामलक्षन में 74 मरीज देखे गए जो औसत से अधिक हैं। वहीं कन्हौली में महज 14, चेरो में 22 और मगराइच में 27 मरीज ही आए। मदनपुर/एकौना संवाद के अनुसार, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मदनपुर में पूर्व की तरह चिकित्सक आरोग्य मेले में नहीं दिखे। फॉर्मासिस्ट जीपी त्रिपाठी और स्टॉफ नर्स शिखा सिंह मरीजों में दवा बांट रही थीं। सर्वाधिक बुखार और जुकाम के मरीज पहुंचे थे। एकौना संवाद के अनुसार, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पचलड़ी में चिकित्सक डाॅ. निधि जायसवाल की अनुपस्थिति में फार्मासिस्ट राम सिंगार विश्वकर्मा और एलटी ने दोपहर एक बजे तक 13 मरीजों की जांच कर दवा बांटी थी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नारायनपुर में चिकित्सक डाॅ. उमाशंकर जायसवाल ने मरीजों की जांच की।
विज्ञापन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एकौना में चिकित्सक छह माह से तैनात नहीं हैं। अस्पताल फाॅर्मासिस्ट के सहारे चल रहा है। मेले में 25 मरीजों की जांच हुई। नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुसुम्हा पकड़ी बाजार में मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में 48 मरीजों का रजिस्ट्रेशन हुआ। सभी मरीजों को जांच कर दवा दी गई। सबसे अधिक मरीज सांस कफ के रहे। 15 मरीजों की शुगर जांच किया गया। इस संबंध में सीएचसी के अधीक्षक डॉ. एसके राव ने कहा कि लापरवाह कर्मियों के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की जाएगी। रामलक्षन संवाद के अनुसार, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामलक्षन में जन आरोग्य मेले में मरीजों में आयुष्मान कॉर्ड बांटा गया। डॉ. अंजली सिंह ने बताया कि 32 मरीजों की जांच कर दवा दी गई। 15 पात्रों में आयुष्मान कॉर्ड भी वितरित किया गया। अस्पताल कर्मियों ने बताया कि शाम को परिसर में अराजक तत्व शराब पीकर बोतल फेंक देते हैं। अगले दिन सुबह गंदगी के कारण दुश्वारियां होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें