फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: छात्रा से छेड़खानी, विरोध पर भाई और मां को पीटा

Sat, 27 Apr 2024 03:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू थाना क्षेत्र के एक गांव का मामला, मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर भागा आरोपी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

खुखुंदू। थाना क्षेत्र के एक गांव में दरवाजे पर चढ़कर नौवीं कक्षा की एक छात्रा से एक युवक ने छेड़खानी की। विरोध पर भाई की पिटाई करते हुए मां को धक्का दे दिया। इससे वह दीवार से जा टकराई। सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर हमलावर भाग निकला। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है।

खुखुंदू थाना क्षेत्र के एक गांव की 14 वर्षीय किशोरी पड़ोस के एक गांव के पास स्थित एक कॉलेज में कक्षा नौवीं में पढ़ाई करती है। आरोप है कि बृहस्पतिवार की रात 9:00 बजे छात्रा घर में कुछ काम कर रही थी। उसका भाई दरवाजे पर बैठा था। इसी बीच पड़ोस में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने गांव का एक युवक बाइक से पहुंचा और छात्रा के दरवाजे पर बाइक खड़ी कर लगातार हाॅर्न बजाने लगा। छात्रा के भाई ने विरोध किया तो उसे मारने-पीटने लगा। शोर मचाने पर जब छात्रा आई तो उसकी बांह पकड़कर छेड़खानी करने लगा। फिर पीड़ित की मां बचाव करने पहुंची तो हमलावर ने उन्हें तेज धक्का दे दिया। वह दीवार से जा टकराई। छात्रा के भाई ने सूचना देकर मौके पर पुलिस बुला ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पूर्व आरोपी वहां से भाग निकला। इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर केस दर्ज किया जाएगा। सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने बताया कि महिलाओं से हुए अपराध में तहरीर मिलते ही केस दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं। तत्काल कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें