सड़क मरम्मत के लिए गांधी चौक पर दिया धरना
सलेमपुर। नगर के गांधी चौक पर जर्जर सड़क की मरम्मत व नाली की सफाई के लिए शुक्रवार को नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष सुुधाकर गुप्त की अध्यक्षता में लोगों ने धरना दिया। पूर्व विधायक स्वामीनाथ भाई ने कहा कि सड़क मरम्मत होने तक आंदोलन चलना चाहिए।
कामरेड सतीश कुमार ने कहा कि सलेमपुर की हालत अत्यधिक दयनीय है। नगर पंचायत की अधिकांश सड़के जर्जर हो गई हैं। जैसे गांधी चौक से बस स्टेशन तक तथा गांधी चौक से हॉस्पिटल तक, चेरो मार्ग, नगर पंचायत कार्यालय के सामने से मोहर भाई चौक तक जाने वाली सड़क जर्जर हो गई है। सुधाकर गुप्त ने कहा कि जब तक सड़क का निर्माण कार्य शुरू नहीं होगा तब तक आंदोलन चलता रहेगा। धरना को दीनदयाल यादव प्रधान, राम निवास यादव, बलविंदर मौर्या, शिव सागर जायसवाल, मनोज सिंह, सुनील सिंह, गिरिजा शंकर पटेल, संजय, अनिल यादव, सुशील कुमार, बहादुर प्रसाद, श्रीकिशुन प्रसाद, संजय कुमार आदि ने संबोधित किया। उत्तर प्रदेश खेत मजदूर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष कॉमरेड सतीश कुमार, जिलामंत्री कामरेड रामनिवास यादव, संजय गोंड, अविनाश मौर्या, हरेकृष्ण कुशवाहा ने धरने में भाग लिया।