बरहज। तहसील परिसर में जयनगर वार्ड के लोगों ने बुधवार को धरना प्रदर्शन किया। जहां सभी ने अनाज वितरण को लेकर कोटेदार पर मनमानी करने का आरोप लगा रहे थे।
जयनगर वार्ड नंबर 16 के सदस्य लव सोनकर के नेतृत्व में लोग तहसील पहुंचे। जहां सभी ने कोटेदार के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। वार्ड के लोगों उपजिलाधिकारी अंगद यादव को संबोधित पत्रक तहसीलदार अरुण कुमार को दिया। पत्रक में उनका कहना है कि वार्ड में कोटेदार द्वारा खाद्यान्न वितरण नहीं किया जा रहा है। उनके द्वारा आजादनगर दक्षिणी निकट डाकघर के पास खाद्यान्न वितरित किया जाता है। वार्ड से खाद्यान्न वितरण स्थली की दूरी करीब डेढ़ किलोमीटर है। जिससे महिलाओं और बच्चों को परेशानी हो रही है।
सभी ने इलेक्ट्राॅनिक कांटा से घटतौली करने का आरोप लगाया है। मौके पर सुरेश चंद्र, गुद्दन राजभर, माला प्रजापति, ज्योति, निर्जला, अंजली प्रजापति आदि मौजूद रहीं।