रामपुर बुजुर्ग/सोहनपुर। बनकटा रेलवे स्टेशन पर मौर्य व बरौनी एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर पिछले आठ दिनों से चल रहा धरना रविवार को सांसद सलेमपुर रमाशंकर विद्यार्थी के आश्वासन पर 20 नवंबर तक के लिए स्थगित कर दिया गया। सांसद ने कहा कि इस मामले में 21 नवंबर को उनके नेतृत्व में बनकटा का एक प्रतिनिधित्व मंडल महाप्रबंधक से मिलकर इन ट्रेनों के ठहराव की मांग करेगा। जरूरत पड़ी तो इससे भी बड़ा आंदोलन होगा।
दयानंद, अभिजीत यादव, सांसद प्रतिनिधि रामप्रकाश उर्फ मुन्ना यादव,साधुशरण, श्रीराम कुशवाहा, सभानन्द पांडेय, प्रमोद सिंह, रामबली यादव, रुदल त्यागी, रामाश्रय राजभर, विजय चौरसिया, राधेश्याम राजभर, ग्राम प्रधान अनिल यादव, इंद्रजीत यादव, अजित कुमार, आनंद सिंह, उदय नारायण सिंह सम्यक आदि मौजूद रहे।