फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: जर्जर सड़क को बनवाने के लिए किया प्रदर्शन

Thu, 27 Aug 2026 01:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
मईल। सलेमपुर-बरहज रेलखंड पर स्थित चकरा गोसाई समपार फाटक के पास मईल - मगहरा मार्ग के टूटे हिस्से की तत्काल मरम्मत की मांग को लेकर संजयदीप कुशवाहा के नेतृत्व में लोगों ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

उन्होंने पूर्वोत्तर रेलवे, मऊ के आईओडब्ल्यू को मांग पत्र सौंपकर सड़क की मरम्मत कराने की मांग की। मांग पत्र में कहा गया है कि समपार फाटक के पास सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। बरसात में गड्ढों में पानी भरने से आवागमन जोखिमपूर्ण हो गया है। इस मार्ग से प्रतिदिन ग्रामीणों, किसानों, विद्यार्थियों और मजदूरों सहित बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन होता है।
विज्ञापन

खराब सड़क के कारण दोपहिया वाहन चालकों व पैदल यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
इस दौरान अभय कुमार, विनीत कुशवाहा, रिंकू कुमार, हिमांशु, राजाराम कुशवाहा और पंकज कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें