फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांगों ने हक के लिए आवाज उठाई

Mon, 17 Oct 2016 10:53 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/देवरिया
विज्ञापन
व‌िराेध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिव्यांगों ने सोमवार को अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट परिसर तक प्रदर्शन किया। कलेक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री को संबोधित मांगपत्र डीएम को दिया।
विज्ञापन


राष्ट्रीय दिव्यांग संघ के अध्यक्ष प्रभात दीक्षित के नेतृत्व में दिव्यांग सुबह जिला अस्पताल परिसर में एकत्र हुए। वहां से जुलूस की शक्ल में रोडवेज होकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। उनका कहना है कि कई प्रांतों में दिव्यांगों का पेंशन एक हजार रुपये है लेकिन यहां काफी कम। दिव्यांगों की समस्याओं को लेकर जिला प्रशासन गंभीर नहीं है। दिव्यांग अफसरों के कार्यालयों का चक्कर लगाने को मजबूर हैं।

उन्होंने दिव्यांग पेंशन बढ़ाकर एक हजार रुपये करने, शिक्षित दिव्यांगों को नौकरी और तीन हजार रुपये बेरोजगारी भत्ता देने, स्वच्छ और निर्मल भारत अभियान के तहत शौचालय बनवाने, सुनवाई के लिए विशेष कार्यालय बनाने की मांग की। सत्येंद्र यादव, मुन्ना यादव, अखिलेश, गिरीश, लल्लन त्रिपाठी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें