फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: हत्यारोपी दरोगा की गिरफ्तारी के लिए सपा ने दिया धरना

Tue, 18 Jun 2024 02:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
बरहज के सतरांव में हत्यारोपी चौकी इंचार्ज और उसके अन्य सा​थियों की गिरफ्तारी को लेकर धरना-प्रदर
विज्ञापन
फोटो समाचार
विज्ञापन

श्रद्धांजलि सभा में नहीं शामिल हुईं दद्दन की पत्नी, सुरक्षा को लेकर तैनात रही पांच थानों की पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। क्षेत्र के सतरांव में दद्दन हत्याकांड को लेकर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने सोमवार को श्रद्धांजलि सभा करते हुए अनिश्चितकालीन धरना दिया। नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हत्यारोपी दरोगा और अन्य सिपाहियों की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार न्याय दिलाने की मांग की।
सुबह साढ़े दस बजे सपा जिलाध्यक्ष व्यास यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ता अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए। नेताओं ने पुलिस प्रशासन पर जमकर भड़ास निकाली। दद्दन हत्याकांड के आरोपी दरोगा वीरेंद्र कुशवाहा और अन्य वांछित सिपाहियों की करीब 25 दिन बाद भी गिरफ्तारी नहीं की गई। इससे कार्यकर्ताओं में नाराजगी थी।
विज्ञापन

नेताओं ने न्याय नहीं मिलने पर जिला मुख्यालय पर डेरा डालो-घेरा डालो आंदोलन के तहत एसपी का घेराव करने की चेतावनी दी।
धरने को जिलाध्यक्ष व्यास यादव, गेनालाल, पूर्व विधायक स्वामीनाथ यादव, शमशुल अंसारी, चंद्रभूषण सिंह यादव, बेचूलाल चौधरी आदि ने संबोधित किया। मौके पर मंजूर हसन, अभिनव यादव, अखिलेश्वर चौधरी, राजेंद्र गोंड़, हरीलाल, सुरेश नारायण, धीरज यादव, रमेश चंद्र, धर्मेंद्र सिंह सोलंकी, हंसनाथ यादव, लालबाबू यादव, अंबिका सिंह यादव, रंजना भारती, विनोद यादव, अजय बहुगुणा आदि मौजूद रहे।
इंसेट में-
मौके पर थी पांच थानों की पुलिस और फायर ब्रिगेड टीम
बरहज। क्षेत्र के सतरांव में सोमवार को दद्दन हत्याकांड मामले में हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए सपाइयों ने धरना दिया। कार्यक्रम स्थल पर जुटने वाली भीड़ आदि को लेकर पुलिस प्रशासन चौकन्ना रहा। मौके पर स्थानीय थाने के अलावा भलुअनी, मईल, खुखुंदू, मदनपुर, आरएएफ के जवान, फायर ब्रिगेड आदि को बुलाया गया था। जबकि एडीशनल एसपी भीम कुमार गौतम, सीओ आदित्य कुमार गौतम, इंस्पेक्टर राहुल सिंह कमान संभाले हुए थे।
विज्ञापन

इंसेट-
पति की श्रद्धांजलि सभा में नहीं शामिल हो सकी पत्नी
बरहज। सतरांव में सोमवार को समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने अनिश्चितकालीन धरना देते हुए श्रद्धांजलि सभा की। कार्यक्रम स्थल पर दद्दन की तस्वीर लगाई गई थी। जहां लोगों ने श्रद्धासुमन अर्पित किया। हालांकि, श्रद्धांजलि सभा में मृतक दद्दन की पत्नी सुमन देवी अपने बच्चों खुशी, रुचि, तनु के साथ किन्हीं कारणों से शामिल नहीं हो सकीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें