फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: गृहमंत्री के बयान के विरोध में प्रदर्शन, निकाला जुलूस

Sun, 22 Dec 2024 01:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। गृहमंत्री के बयान के विरोध में समाजवादी पार्टी व आंबेडकरवादी संगठनों ने सुभाष चौक से लेकर सिविल लाइंस से कलक्ट्रेट तक जुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया। आंबेडकरवादी संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि राज्यसभा में गृहमंत्री अमित शाह ने भारत रत्न बाबा साहब डॉ.भीमराव आंबेडकर के संबंध में जो बात कही, वह स्वीकार्य नहीं है। प्रदर्शन के चलते सिविल लाइंस रोड पर करीब एक घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

प्रदर्शन के बाद इन संगठनों ने एडीएम प्रशासन को ज्ञापन सौपा। उधर राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर सपा जिलाध्यक्ष व्यास यादव के नेतृत्व में नेता व कार्यकताओं ने जुलूस निकाल विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि संविधान निर्माता बाबा साहब पर अपमानजनक टिप्पणी से लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। प्रदर्शन में पूर्व विधायक मनबोध प्रसाद, स्वामीनाथ यादव, जेपी जायसवाल, अजय प्रताप सिंह उर्फ पिंटू सिंह, मुरली मनोहर जायसवाल, रामप्रवेश यादव बबलू, अशोक सिंह कुशवाहा, गेनालाल यादव, दिलीप यादव, परवेज आलम आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें