सलेमपुर। जनपद रामपुर में वरिष्ठ अधिवक्ता फराज अहमद खान की हत्या के विरोध में तहसील बार एसोसिएशन सलेमपुर के अधिवक्ताओं ने बृहस्पतिवार को न्यायिक कार्य से विरत रहकर प्रदर्शन किया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन तहसीलदार अलका सिंह को सौंपकर आरोपियों की गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की।
ज्ञापन में कहा गया कि 11 फरवरी को रामपुर में वरिष्ठ अधिवक्ता फराज अहमद खान की हत्या कर दी गई, जिससे अधिवक्ता समुदाय में आक्रोश है। अधिवक्ताओं ने घटना की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त सजा दिलाने की मांग की।