फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: फ्लाईओवर के विरोध में प्रदर्शन

Fri, 12 Jun 2026 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज। लवरछी वार्ड स्थित देवरिया बाईपास पर बृहस्पतिवार को सपा कार्यकर्ताओं ने निर्माणाधीन फ्लाईओवर के विरोध में प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी को संबोधित पत्रक नायब तहसीलदार को सौंपा।
विज्ञापन

सपा नेता विजय रावत के नेतृत्व में कार्यकर्ता लवरछी स्थित देवरिया बाईपास पर पहुंचे। उन्होंने रामजानकी मार्ग पर फ्लाईओवर का विरोध करते हुए नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि फ्लाईओवर की जगह गोल चक्कर बनाया जाए। वहां पर किसी महापुरुष की प्रतिमा लगाने की मांग की। इस मौके पर विकास यादव, संगम यादव, अमित यादव, संजय तिवारी, अमरनाथ, राहुल सिंह, वीरेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें